हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी में स्थित एक घर में घुसकर कुछ आरोपियों ने महिला, उसके देवर और सास पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार लज्जापुरी निवासी तनु ने बताया कि उसका पति हरीश कुमार दिल्ली में नौकरी करता है। तीन अक्टूबर को वह रात 10:00 बजे घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले सुंदर, नीरज, रोहित और रवि लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए जिन्होंने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान घायल हुए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















