👁 0 views Views
जनपद हापुड में 52 नये हिस्ट्रीशीटर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में वर्ष-2023 में अब तक लूट,हत्या,डकैती,चोरी गौकशी व शराब तस्करी में लिप्त पाए गए 52 गुंडों की नई हिस्ट्रीशीटर खोली है यानि कि जनपद में 52 नये हिस्ट्रीशीटर पैदा हो गये है।
पुलिस ने बताया कि अब जनपद में कुल 806 हिस्ट्रीशीटर है।हापुड़ पुलिस द्वारा निरंतर अपराध पर अंकुश लगाते हुए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में कुल 806 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जिन पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा अपराध में संलिप्त अन्य अपराधियों के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रचलित है।गुंडों को बख्शा नहीं जाएगा।
Mummy’s Kitchen लेकर आए हैं नवरात्रि स्पेशल: 9358234622






















