नवरात्रों पर मीट की दुकान बंद करो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने शनिवार को बाबूगढ़ में नवरात्रों पर मीट व अंडा दुकानों को बंद करने की मांग की और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थाना बाबूगढ़ प्रभारी को एक ज्ञापन दिया।
संगठन के जिला अध्यक्ष सरदार भगत सिंह व जिला मंत्री सौरभ शर्मा की अगवाई में अनेक कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए थाना बाबूगढ़ पहुंचे और कहा कि रविवार से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में जाते हैं उन्होंने मंदिर मार्ग पर बिकने वाले एंड वह मिट दुकानों को बंद करने की मांग की ताकि कोई श्रद्धालु विचलित ना हो। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















