हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बाबूगढ़ में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। साथ ही अमृत कलश यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाबूगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष सुधा देवी व सभासदों ने बाबूगढ़ के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली और इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया।
अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से यात्रा प्रारंभ हुई जो कि डिपो रोड, पाइप फैक्ट्री रोड, मुख्य बाजार होते हुए नगर पंचायत परिसर में पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान वीरों का वंदन हुआ। इस दौरान बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी, सभासद व नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।





















