लोकसभा चुनाव हेतु वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को ऊर्जा भवन में पश्चिमी यूपी के चार मंडल के 15 जिलों को समीक्षा बैठक की। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष कैंप लगाकर युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। निर्वाचन से संबंधित मतदाता सूची गुणवत्ता और पारदर्शी को देखते हुए जिलाधिकारी बना लें। 27 अक्तूबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए कार्ययोजना बनाते हुए मतदाता फोटो पहचान पत्रों की छपाई एवं वितरण कराना भी सुनिश्चित कर लें।
मेरठ में पांचवीं समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास की अध्यक्षता में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, पीलीभीत और बदायूं के जिलाधिकारियों/ जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ निर्वाचन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























