👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गंगा पुल पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ गया। इसके बाद वह रेलिंग में ही फंस गया। चालक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी।
दरअसल महेश गिरी गत्ते से भरा ट्रक लेकर मेरठ से चांदपुर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर के गंगा पुल के पास पहुंचा तो अचानक सामने एक वाहन आ गया जिसे बचाने के चलते उन्होंने जैसे ही ट्रक मोड़ा तो वह सीधे रेलिंग में घुस गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। चालक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















