हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद खुड़लिया के जंगलों में स्थित एक कम्पनी के गोदाम से चोरों ने लाखों रुपए कीमत की सोलर प्लेट चोरी कर ली। कंपनी के मैनेजर ने मामले में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
गुजरात के गोधरा निवासी जैनेश शाह ने बताया कि वह अहमदाबाद में स्थित एलसी लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। कंपनी ने हापुड़ के विभिन्न गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण करने का ठेका लिया हुआ है। बुधवार की शाम को मैनेजर जब गोदाम पर पहुंचा तो वहां का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

























