पानी सप्लाई करने वाली मोटर फूंकी, कर्मचारियों ने बदली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत में 10 अक्टूबर की देर रात पानी सप्लाई करने वाले पंप की मोटर शार्ट सर्किट के कारण फूंक गई। ऐसे में बाबूगढ़ नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तुरंत पाइप फैक्ट्री रोड पर लगे पुराने पंप से सप्लाई चालू कर दी और बुधवार को नई मोटर डाल दी जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत ली। सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई और ना ही जल आपूर्ति प्रभावित हुई।
बाबूगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष सुधा देवी ने बताया कि मंगलवार की देर रात अचानक पानी सप्लाई करने वाले पंप की मोटर खराब हो गई। यह मोटर नगर पंचायत के कंपाउंड में लगी थी जो कि शार्ट सर्किट के कारण फूंक गई जिसके बाद पाइप फैक्ट्री रोड पर लगे पंप से क्षेत्र की जलालपूर्ति शुरू की गई जहां पुराना पंप लगा है। इसी बीच कर्मचारी व अधिकारियों ने बुधवार को फूंकी हुई मोटर को बदलकर नई मोटर लगा दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कर्मचारी मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, पंप ऑपरेटर शीशपाल, रोहित, परमिंदर आदि ने मोटर को दुरुस्त किया।
























