हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 17 के लोग इन दोनों पानी न आने की वजह से बेहद परेशान है। क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बुधवार की रात एक घर से किसी तरह लोगों ने पानी भरा लेकिन स्थानीय लोगों का सभासद के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि लगभग 45 दिनों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित है लेकिन कोई भी उनकी समस्या का समाधान नहीं करा रहा। वोट मांगते समय हाथ जोड़कर तो तमाम वादे किए लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का जबरदस्त बोल वाला है। ना तो पानी आ रहा और क्षेत्र भी जगह-जगह अंधकार में डूबा हुआ है। मोहल्ले के एक युवक ने किसी तरह पानी का इंतजाम किया जिसके बाद स्थानीय लोग अपनी-अपनी बाल्टीयां लेकर पहुंचे और पानी भरा। स्थानीय लोगों अपने सभासद को खरी खोटी सुनाई है।
हापुड़ के वार्ड नंबर-17 के मोहल्ला फूलगढ़ी कोटला आदि के लोग इन दोनों पानी की सप्लाई प्रभावित होने के कारण बेहद परेशान है जिन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार सभासद को मामले से अवगत कराया। उनका कहना है कि सभासद ने अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया जिसके चलते उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों में बेहद नाराजगी है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























