गुंडों की धर पकड़ के लिए चैकिंग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर व गुंडों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने रात चैकिंग अभियान चलाया।अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार,मार्गों आदि पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की।जनपद भर में पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा है कि पुलिस का लक्ष्य गुंडों को सबक सीखाना है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ सिम्भावली में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158


























