हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट में दो लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों में ही जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान सामान खरीदने पहुंचे ग्राहकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पास में ही चौकी है उसके बावजूद भी दोनों के बीच जमकर गुत्थम-गुत्थी हुई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।
मामला शुक्रवार की शाम का है जब दो लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर गाली गलौज की और एक दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























