गांजा लेकर आया था,पुलिस ने थामा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना कपूरपुर पुलिस ने नशे के एक सौदागर को डेढ किलो गांजा के साथ दबोच लिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी गोविंद पुरम गाजियाबाद का परमार्थ गर्ग है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116


























