👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हर साल पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगने वाले गढ गंगा मेले में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने मेले की तैयारियों व यातायात रूट डायवर्जन आदि के संबंध में भ्रमण कर जानकारी ली और अधीनस्थ से विचार-विमर्श किया।साम्प्रदायिक सौहार्द व अनेकता में एकता का प्रतीक गढ गंगा मेला 17 से 21 नवम्बर तक लगेगा।इस बार मेले में 30 लाख श्रध्दालुओं के पहुंचने की सम्भावना है।आगामी लोकसभा चुनाव सिर पर होने से गढ गंगा का मेला राजनीति का अखाड़ा हो सकता है जहा सभी प्रचार के लिए आएगे।ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती होगी।सीओ आशुतोष शिवम व इंस्पेक्टर सोमवार सिंह भी उपस्थित थे।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:

























