हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप भी ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नए-नए पेंतरे अपना रहे हैं। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित योगेश कॉलोनी निवासी श्वेता जैन को साइबर ठगों ने 36000 रुपए का चूना लगाया है। ठगों ने महिला को झांसे में लेकर हेलीकॉप्टर से मेरठ से केदारनाथ के लिए बुकिंग करने का दावा करते हुए उससे पैसे ऐंठ लिए जिसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पास 10 अप्रैल की रात को राजेश नामक व्यक्ति से बात हुई जिसने हेलीकॉप्टर बुकिंग की पूरी प्रक्रिया के साथ किराया आदि बताया और महिला से हेलीकॉप्टर से मेरठ से केदारनाथ के लिए बुकिंग करने के लिए ऑनलाइन पैसे मांगे। महिला ने 36732 रुपए जमा कर दिए। इसके बाद से ही राजेश का फोन बंद आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























