हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): nजनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा रोड गली नंबर 2 की निवासी मनसा का कहना है कि उससे गली नंबर 1 में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने महिला समूह की किस्त के नाम पर 80 हजार रुपए हड़प लिए। पीड़िता ने जब पैसे वापस मांगे तो उसने बहाना बना दिया जो फिलहाल मकान छोड़कर चली गई है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मनसा ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। गली नंबर-1 में किराए पर रहने वाली एक महिला का उसके घर आना जाना था जिसने उसे भी महिला समूह से जोड़ लिया और बहला-फुसलाकर 30 हजार और 50 हजार रुपए ले लिए। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो उसने बहाना बनाकर पैसे कुछ दिनों बाद लौटाने का दावा किया लेकिन महिला ने पीड़िता को पैसे नहीं लौटाए। जब वह उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह मकान छोड़कर चली गई है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























