हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार की दोपहर तक जनपद हापुड़ में 7 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। विवरण इस प्रकार है। जैनलोक कालोनी हापुड़ में एक,गांव भटियाना हापुड़ में एक, गांव रघुनाथपुर हापुड़ मेंं एक, हापुड़ में एक,मौहल्ला गढ़ी पिलखुवा में एक,प्रेमोरी रोड हापुड़ में एक, राधापुरी हापुड़ में एक। कोरोना से प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए है।
























