हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू के पांच और मरीज मिलने से डेंगू के मरीजों की संख्या 24 से बढ़कर 29 हो गई है। हालांकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि जिले में डेंगू का कोई मरीज गंभीर नहीं है। दवाओं से आसानी से उपचार किया जा रहा है। मरीज जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। चिंता की बात नहीं है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं जिसमे छह साल का बच्चा भी शामिल है। सरकारी लैब ने इन मरीजों की पुष्टि की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है जिसने 86 घरों में लार्वा को नष्ट कराया है। चिकित्सकों की सलाह है कि घर में साफ-सफाई रखें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहन कर रखें। समय-समय पर क्रीम आदि का भी इस्तेमाल करें।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246



























