VIDEO: गणपति बप्पा के आगमन पर झूमे भक्त










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भगवान गणेश की करीब आठ फीट ऊंची प्रतिमा का भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया और भगवान गणपति की स्थापना की। गणेश उत्सव भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तिथि तक चलता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। गणेश उत्सव के दौरान गणपति बप्पा की स्थापना के लिए भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ उनका स्वागत किया। उनके आगमन पर भक्त भजनों पर झूमे और विघ्नहर्ता से विघ्न व बाधाएं दूर करने की प्रार्थना की। हापुड़ की कोठी गेट, अतरपुरा से होते हुए भक्त गढ़ रोड पर स्थित शक्ति नगर पहुंचे जहां मंदिर वाली गली में गणपति बप्पा की स्थापना की। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया।








  • Related Posts

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

    Read more

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
    error: Content is protected !!