जनपद हापुड की दो ग्राम पंचायतें भैना सदरपुर व रहरवा राज्य पुरस्कार से सम्मानित










जनपद हापुड की दो ग्राम पंचायतें भैना सदरपुर व रहरवा राज्य पुरस्कार से सम्मानित

हापुड,सूवि(ehapurnews.com) : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने वाली गढ़मुक्तेश्वर विकास खंड की दो ग्राम पंचायतें भैना सदरपुर और रहरवा को सोमवार को पंचायत निदेशालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित एक समारोह में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिए 75 जिलों में से 60 ग्राम पंचायतें चुनी गई जिनमे से दो जनपद हापुड़ की हैं।
भैना सदरपुर के ग्राम पंचायत सचिव विनोद त्यागी ने जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह के साथ मंच पर जाकर यह पुरस्कार लिया। जिला समन्वयक गोपाल राय, समेत ग्राम का सफाई कर्मी मौजूद रहा। मिशन निदेशक राज कुमार ने यह पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने पूरी टीम को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
ग्राम पंचायत रहरवा का पुरस्कार जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक गोपाल राय के साथ ग्राम प्रधान पति मुनेश, पंचायत सचिव देवेंद्र कुमार, सफाई कर्मी अनुराधा ने मंच पर जाकर संयुक्त रूप से लिया। इसी समारोह में सफाई कर्मी राम करन को मिशन निदेशक ने अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054







Related Posts

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

🔊 Listen to this हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारणहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):तहसील हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय…

Read more

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

🔊 Listen to this बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

बिरयानी की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दो कर्मचारी पुलिस ने लिए हिरासत में

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति घायल

पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पिलखुवा: टोल टैक्स के पास अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

सिर का ऑपरेशन करने के बाद भी नहीं बच सकी हादसे में घायल हुए किरणपाल की जान, मौत

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू
error: Content is protected !!