चालक की समझदारी के कारण बेपटरी होने से बची बरेली इंटरसिटी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बरेली से दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को जनपद हापुड़ के पिलखुवा रेलवे स्टेशन के पास लूप तथा मेन लाइन के बीच फंस गई। इस दौरान इंजन बेपटरी होने से बच गया। यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकते ही सभी बाहर आ गए। इस दौरान चालक ने ट्रेन को रिवर्स करने का भी प्रयास किया लेकिन इंजन फंस गया जिसके बाद रेलवे अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे विभाग के अधिकारियों ने दूसरा इंजन मंगवा कर करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हो गई।


बरेली से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को जैसे ही पिलखुवा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन का इंजन लूप लाइन और मेल लाइन के बीच फंस गया। ऐतियातन के तौर पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे यातायात प्रभावित रहा जिसकी वजह से छपरा से दिल्ली जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे तक हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस और बरेली से भुज को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस को बाबूगढ़ और कुचेसर रोड चोपला के बीच रोकना पड़ा। इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे बाद आगे के लिए रवाना हुई जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!