हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया। जनपद हापुड में भी गुरुवार को रेलवे रोड स्थित नेहरू प्रतिमा पर कांग्रेस जन एकत्रित हुए और देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इसके पश्चात मेरठ रोड पर कांग्रेस जनों ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में बेरोजगारों की बारात की पदयात्रा निकाली। इस पद यात्रा में एक युवा को रिक्शा पर दूल्हा बनाकर बिठाया गया,तो कुछ युवाओं को डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे नौजवानों के रूप में दिखाया गया।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की गलत नीतियों और निजीकरण के कारण बेरोजगारी के विरोध में देश भर में प्रदर्शन कर रही हैं और 17 सितंबर का दिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही हैं।
शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा ने कहा कि पहले युवाओं को दूल्हा बनने से पहले रोजगार मिल जाता था,लेकिन वर्तमान दौर में युवा ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां युवा इस उम्मीद में दूल्हा बन रहा है कि शादी करने के बाद किसी न किसी दिन उसे रोजगार मिल ही जाएगा,लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App





























