👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 4 में मंगलवार को बूथ संख्या 60 में स्थित ए टू ज़ेड कॉलोनी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर चावल एकत्र किए गए। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ए टू ज कॉलोनी की विभिन्न गलियों में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सभी से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम की संयोजिका अलका निम, फतेह सिंह, मनोज जयंत, मनोरमा रघुवंशी आदि इस दौरान उपस्थित रहे।


























