हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवीन मंडी स्थल हापुड़ में बुधवार की सुबह धान के भाव को लेकर व्यापारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह धान का भाव 1950 रुपए प्रति खुला तो एक व्यापारी ने 21 सौ रुपए की आवाज लगा दी जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हेा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाना हापुड़ देहात ले गई। थाना हापुड़ देहात में भी पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्ष एक-दूसरे को कोसते रहे। व्यापारी नेताओं के हस्तक्षेप से पुलिस ने यह कह कर लौटा दिया कि वे परस्पर मामले को निबटा ले, वरना पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। बता दें कि रात भी दोनों पक्षों में कहासनुी हुई थी।
























