Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव रघुनाथपुर में ठोस अपशिष्ट केंद्र बनाया जाएगा। लेखपाल ने जमीन का चयन भी कर लिया है। घर-घर से कूड़ा एकत्र कर उसे अपशिष्ट केंद्र पर लाया जाएगा। गांव स्तर पर भंडारण की सुविधा, विकासखंड स्तर पर प्लास्टिक कचरा के प्रबंध की इकाई की स्थापना की जाएगी।
रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान ज्योति ने बताया कि गांव में एकीकृत ठोस अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनेगा। फेस 2 में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए गांव का चयन हुआ है। इसके लिए ग्राम पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है। साथ ही गोबर धन योजना के अंतर्गत पशुओं के गोबर के प्रबंधन के लिए यूनिट की स्थापना भी की जाएगी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























