नाबालिग के बाइक चलाने पर 35 सौ का कटा चालान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के मोदीनगर रोड पर एक नाबालिग के बाइक चलाते हुए का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे पुलिस ने संज्ञान लिया और बाइक को खोज निकाला।बाइक मालिक अपना घर कालोनी का श्याम सुंदर गोयल है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ में एक स्कूली छात्र (नाबालिग) का बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मोटरसाइकिल का 3,500/- रूपये का चालान किया गया है।
पुलिस ने लोगो से अपील की है कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल/स्कूटी आदि वाहन चलाने को न दें, यदि किसी नाबालिग बच्चे द्वारा इस तरह की पुनरावृति की जाती है तो आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


































