हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद अगले हफ़्ते हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी और चमरी में सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के उद्देश्य से पैमाइश कराएगी और मकान पर निशाना लगाने का कार्य शुरू होगा। मोहल्ले के लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और भवन बनाए हुए हैं। ऐसे में 111 भवन स्वामियों को नोटिस भी जारी किया गया था। कुछ ने तो खुद ही अतिक्रमण हटा लिया लेकिन कुछ ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी। भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अगले सप्ताह पैमाइश करा कर भवनों पर निशान लगाए जाएंगे। बता दे चलें कि सड़क का चौड़ीकरण होना है लेकिन लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504




























