जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली जाने से बचें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि बहुत जरुरी न हो तो 7 सितम्बर से 10 सितम्बर तक दिल्ली जाने से बचें। क्योंकि दिल्ली में 8 सितम्बर से शुरु होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण 7 सितम्बर से रुट डायवर्जन किया गया, जो 10 सितम्बर को सम्मेलन समाप्त होने तक लागू रहेगा। दूध, सब्जी, फल व चिकित्सा आदि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा अन्य वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा।
रुट डायवर्जन इस प्रकार रहेगाः
- हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहन ‘डासना ईस्टर्न पेरिफेरल डासना इंटरसेक्शन से आगे दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर निकाला जाएगा।
- दिल्ली के गैर गंतव्य वाहनों का प्रवेश दिल्ली सीमा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर आगे जाएंगे।
- बुलंदशहर की तरफ से आने वाले वाहन लालकुआं से दिल्ली की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को लालकुआं से एनएच-9 से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर निकाला जाएगा।
- मेरठ की तरफ से आने वाले वाहन दुहाई से आगे गाजियाबाद व दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर निकाला जाएगा।
- सहारनपुर, बागपत की तरफ से आने वाले वाहन पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से आगे लोनी, दिल्ली की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा।
- गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले बार्डर- यूपी गेट गाजीपुर बार्डर, महाराजपुर बार्डर (आनंद विहार), सीमापुरी बार्डर, तुलसी निकेतन बार्डर, लोनी बार्डर व खजूरी पुस्ता मार्ग से भी सभी वाहन दिल्ली नहीं जा सकेगे।
इन नम्बरों पर ल जानकारीः
- यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120- 2986100
- यातायात निरीक्षक-द्वितीय एनएच-9, डासना इंटरसेक्शन 8929182258
- यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट 8707676770
- यातायात निरीक्षक पंचम सीमापुरी बार्डर 7007847097
- यातायात निरीक्षक लोनी क्षेत्र 9219005151
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 तथा दिल्ली से जुड़े सभी मार्गों पर जाम की खबरें है। यदि जरुरी न हो तो जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली की ओर कूच करने से बचें।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























