शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा महिला मंच हापुड के तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
मंच की अध्यक्ष अर्चना कंसल ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस भूतपूर्व राष्टपति डॉo सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । शिक्षक वह सीढ़ी होते हैं जिनके दिए ज्ञान से हम कामयाबी की बुलंदियां छूते हैं। हम शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन और ज्ञान देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
मीटिंग होस्ट मधु अग्रवाल, अर्चना मित्तल, डॉo पुष्पा गर्ग एवं नीरू मित्तल रही।
मंत्री स्वाति गोयल, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल, संरक्षिका पूनम अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों के पास ही वह कला है जो मिट्टी को सोने में बदल सकती है।संस्था की ओर से शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह,पटका आदि भेंट किया गया।संस्था की कार्यकारिणी के सदस्यो का सहयोग सराहनीय रहा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































