हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नवनिर्वाचित छात्र परिषद का अलंकरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई तथा बच्चों द्वारा अति मनमोहक गणेश वंदना और नृत्य प्रस्तुति दी गई। छात्र परिषद द्वारा हाथ में ध्वज लेकर मार्च पास्ट किया गया। कार्यक्रम में निदेशक वैभव गोयल द्वारा चार सदन क्रमशः जागृति, प्रेरणा, प्रगति और निर्माण की उद्घोषणा की गई तथा चारों सदनों के कप्तान तथा उप कप्तान नियुक्त किए गए। साथ ही साथ विद्यालय के हेड बॉय और हेड गर्ल को भी नियुक्त किया गया। जागृति सदन से कप्तान अश्विन जैन व उप कप्तान अग्रिमा, प्रगति सदन से कप्तान श्रेया और उपकप्तान अवनी सिरोही, प्रेरणा सदन से प्रिया गर्ग कप्तान व अथर्व शर्मा उप कप्तान तथा निर्माण सदन से उन्नति कप्तान व कृषिका गोयल उपकप्तान नियुक्त किए गए । विद्यालय की निदेशक तनु गोयल ने हेड बॉय मानस बांगा ,हेड गर्ल रिद्धि त्यागी और परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करते हुए पद एवं गरिमा की शपथ दिलाई और अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्या रेशू गोयल ने बताया कि अलंकरण समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर है जहां बच्चों को कुछ भूमिकाएं एवं दायित्व सौंपें जाते हैं और बच्चे अनुशासन में रहकर अपनी जिम्मेदारियों और दायित्व का निर्वाह करना सीखते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























