हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हापुड़ की सोमवार को गांव श्यामपुर में एक सभा हुई। जिसमें किसानों को सरकार के अध्यादेश के बारे में जानकारी दी गई और बताया कि सरकार द्वारा लाया गया यह अध्यादेश किसान विरोधी है। सभा में किसानों ने निर्र्णय लिया की वे एक बाइक रैली के माध्यम से गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी अध्यादेश के प्रति किसानों को जागरुक करेंगे। उनकी मुख्य मांग है सरकार अध्यादेश को वापिस ले। सभा के बाद बाइक रैली को रवाना किया गया।































