हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव हरसिंगपुर में सोमवार की सुबह एक विद्युत ट्रांसफार्मर फट जाने से दो महिला सहित तीन लोग झुलस गए। घायलों को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हरसिंगपुर के जंगल में स्थापित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही दो महिलाएं व एक बालक बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस की मदद से हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया।































