👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapuenews.com): देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस पर सोमवार को यहां भाजपाइयों ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभांरभ भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने रक्तदान करके किया। भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष डा.शिवकुमार ने बताया कि नितिन कुमार,मोहन सिंह,मोहित चौधरी,मुकेश कुमार, ताराचंद शास्त्री सहित 70 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर कपिल एसएम.,पुनीत गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888






















