हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):हिंदी प्रोत्साहन समिति संस्कृति के तत्वावधान में यहां दो दिवसीय काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी पखवाड़े के मध्य में किया गया।
अध्यक्षता मुक्ता शर्मा ने की तथा संचालन पल्लवी गोयल,स्वाति सिंघल,एवम् सोनल ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में की गई कनिष्ठ वर्ग एवम् वरिष्ठ वर्ग कनिष्ठ वर्ग वालों का विषय स्वेच्छा से काव्यपाठ एवम् वरिष्ठ वर्ग का विषय महादेवी वर्मा द्वारा रचित काव्य रचना थी।
वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हिंदी प्रोत्साहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा अनिल बाजपेई ने कहा कि मुक्ता शर्मा एवम् डा मीनू वर्मा के नेतृत्व में कोविड महामारी के दौरान भी प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी के प्रति उनके प्रेम को दिखाता है।श्री बाजपेई ने हिंदी को माटी की सोंधी खुशबू बताया जो तन मन को सुगंधित कर देती है।कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री ज्योति जी ने कहा कि हिंदी हमारी उस मां की तरह है जो अपने बालक की बात बिना कहे भी समझ जाती है।
समिति की अध्यक्ष मुक्ता शर्मा ने कहा कि हिंदी में कही हुई बात दिल को छू लेती है।हिंदी हमारी विश्व में पहचान है। संयोजक डा मीनू वर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।हमें ज्यादा से ज्यादा कार्य हिंदी में करने चाहिए।
डा मिथिलेश ने कहा कि हिंदी हमारे दिलों में रची बसी है।
कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में दिव्यांश राज,आयुषी गोयल,आराध्या शर्मा,काव्यांश,बागेश्वर,एवम् प्रत्यक्षा शर्मा,ने प्रथम,द्वितीय,तृतीय, पुरस्कार प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में दीप्ति सिंघल,खुशी वत्स,खुशी,प्रीति वर्मा,दिशा वर्मा,पूजा गर्ग,पूजा राजवंशी प्रतियोगिता में विज ही रहे।आराधना पचोरी ने भी विचार व्यक्त किए।समिति अध्यक्ष मुक्ता शर्मा एवम् संयोजक डा मीनू वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।































