हापुड़ के अधिवक्ताओं के समर्थन में उतरी बार एसोसिएशन तहसील धौलाना












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार को वकीलों पर हुए लाठीचार्ज से खफा बार एसोसिएशन तहसील धौलाना के अधिवक्ताओं ने विरोध किया और बार ने मांग की कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही महिला अधिवक्ता प्रियंका त्यागी और उनके पिता पर दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाए। धौलाना बार के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वह हापुड़ बार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इसी के साथ घोषणा की कि हापुड़ बार एसोसिएशन के समर्थन में बार एसोसिएशन तहसील धौलाना के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य और रजिस्ट्री कार्य से पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। मामले में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव तोमर, सचिव लोकेश कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622










Related Posts

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

Read more

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
error: Content is protected !!