धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में आबकारी टीम की छापामारी,मिला कुछ नहीं
हापुड सीमन (ehapurnews.com): आबकारी टीम ने धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में शराब की दुकानों,ढाबो आदि पर अचानक चैकिंग की,परन्तु टीम को मिला कूछ नही।
वीo केo सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 ने गुरुवार को अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में दुकानों/ढाबो/होटलों/रेस्टोरेंट/कबाडियों/ईट भठ्ठों आदि की चेकिंग की और साथ ही सपनावत देशी/बियर/विदेशी/नरैना देशी/कमरूदीननगर बियर/ समाना देशी/विदेशी/मा0शाप एन0एच0बी0/शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक सत्यापन किया गया।
इसके साथ ही प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 ने आबकारी स्टाफ के साथ थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नया गाँव में दबिश दी।दबिश के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई। साथ ही गढ़- मेरठ रोड स्थित ढाबो की चैकिंग की गई।ढाबो संचालकों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब या नशीले पदार्थ की बिक्री न कि जाये।उसके बाद पोपई हिरनपुरा देशी/विदेशी/बीयर, नानपुर देशी/विदेशी ,बंगोली देशी शराब दुकानों का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई। विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया व आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























