हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रामपाल, हापुड़ निवासी शकील समेत अन्य के खिलाफ बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात की नई मंडी पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला पशुओं की चर्बी से जुड़ा है जहां पुलिस ने चर्बी गलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 50 से अधिक चर्बी से भरे हुए ड्रम बरामद किए हैं।
चेकिंग में पकड़ा कैंटर:
दरअसल बुलंदशहर की नई मंडी पुलिस एक सूचना के आधार पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने चर्बी के ड्रम से भरा एक कैंटर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए चालक की निशानदेही पर पुलिस ने बुलंदशहर के औरंगाबाद रोड पर स्थित गांव कूदेना में अरमान शॉप नाम की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की यहां से 17 ड्रम चर्बी के बरामद हुए। इसी के साथ क्षेत्र की अन्य फैक्ट्री में भी छापामार कार्रवाई की गई जहां पशुओं की चर्बी से भरे 10 ड्रम पुलिस ने बरामद किए।
हापुड़ निवासी शिकंजे में:
पुलिस की तफ़्तीश लगातार जारी रही और पुलिस की जांच हापुड़ के शिवपुरी निवासी रामपाल तक पहुंची। पुलिस ने रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हापुड़ निवासी शकील पर भी शिकंजा कसा। बताया जा रहा है चर्बी गलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के दौरान जब पुलिस जांच कर रही थी तो कड़ी से कड़ी मिलती गई और उसने बुलंदशहर की स्याना रोड पर स्थित भट्टे के सामने नेशनल एग्रो इंपैक्स पर छापामार कार्रवाई की जहां मौके से चर्बी से भरे 25 ड्रम बरामद किए। चर्बी के साथ-साथ अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
हुई कार्रवाई:
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेशनल एग्रो इंपैक्स के संचालक कैलाश अग्रवाल निवासी स्याना रोड बुलंदशहर तथा हापुड़ के शकील के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कुल मिलाकर 50 से अधिक चर्बी के ड्रम बरामद किए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























