हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर आठ में खड़ा नीम का एक विशाल पेड़ बारिश के दौरान बुधवार की रात ईदगाह की दीवार पर गिर गया। इस दौरान ईदगाह की दीवार का कोना क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बिजली का खंभा भी पेड़ की चपेट में आ गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेड़ 100 वर्ष से पुराना है जो बारिश के दौरान गिर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 100 वर्ष पुराना नीम का एक पेड़ बारिश के दौरान अचानक ईदगाह की दीवार पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराया। राहत की बात यही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























