हापुड़ में इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना से विकास को लगेंगे पंख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सबली में इंडस्ट्रीयल प्लेस पार्क विकसित किया जाएगा जो 12.5 एकड़ भूमि में स्थापित होगा। इंडस्ट्रीयल प्लेस पार्क के लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह उत्तर प्रदेश का पांचवा तथा मेरठ मंडल का पहला इंडस्ट्रीयल प्लेस पार्क होगा।
हापुड़ के उद्यमियों को अपनी औद्योगिक ईकाइ स्थापित करने के लिए धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया और धौलाना की एमजी रोड पर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि हापुड़ के गांव सबली में 12.5 एकड़ भूमि में इंडस्ट्रीयल प्लेस पार्क बनाने को जिला स्तरीय समिति के बाद शासन से भी हरी झंडी मिल गई. है। इस प्लेस पार्क में 35 नई औद्योगिक इकाई स्थापित हो सकती है। इनसे करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। डिस्ट्रिक इंवेस्टर्स समिट-2023 में जनपद हापुड़ में देश-विदेश की करीब 300 कंपनियों ने करीब 37 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव दिए थे। ऐसे में समिट से हापुड़ को विकास के पंख लगना तय माना जा रहा था। दिल्ली के उद्योगपति अरूण धीर ने गांव सबली में 12.5 एकड़ भूमि में इंडस्ट्रीयल प्लेस पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी करीब दस विभागों की एनओसी दिलाकर स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने भी प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763


























