डीएम व कप्तान ने सुनी लोगों की समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हापुड़ तहसील में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, एडीएम सुनीता सिंह, सीओ अशोक सिसौदिया तथा धौलाना तहसील में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचनने वाले फरियादियों की समस्याएं ज्यादातर नाली, खड़ंजा निर्माण, गंदा पानी की निकासी, बिजली विभाग से सम्बंधित थी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि सभी की शिकायतें पूर्ण गुणवत्ता के साथ निबटाने हेतु निर्देश दिया गया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























