VIDEO: गढ़: खादर क्षेत्र में चारों ओर भरा पानी ही पानी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है जिसकी वजह से खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खादर के दो गांव में नाव की व्यवस्था भी की गई है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। खादर क्षेत्र में जिधर भी देखो उधर पानी ही पानी नजर आ रहा है। यहां रह रहे लोगों को दवाइयां व अन्य जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्र जलभराव के बीच बस्ता सर पर उठाकर जाने को मजबूर हैं। ऐसे में खादर क्षेत्र के दो गांव के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। खतरे के निशान को पार कर गंगा का जलस्तर गुरुवार को 199.08 मीटर पर पहुंच गया। बताया जा रहा है की पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश से और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के पश्चात गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है जिससे अधिकारियों में बेचैनी की स्थिति है। हालांकि विभाग पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। हालात यह है कि खादर क्षेत्र के रहने वाले लोगों को पशुओं के लिए चारा लाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में जाकर लोगों को दवाइयां वितरित कर रही है।








Related Posts

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार कॉलोनी निवासी अनिल…

Read more

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

🔊 Listen to this जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढायाहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जैन धर्म के आठवें तीर्थकर भगवान चन्द्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर श्री 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मेरठ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर
error: Content is protected !!