हापुड, सीमन (ehapurnews.com): बालश्रमिकों को मुक्त कराने के लिए जनपद भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कई ठिकानों से बालश्रमिक को कार्य करते हुए पकड़ लिया।
थाना एएचटीयू व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में दुकानों पर काम कर रहे तीन बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर मुक्त कराया और अब टीम द्वारा दुकान मालिकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























