डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय










डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय
हापुड सूवि(ehapurnews.com):हापुड़ कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गई। श्री अभिषेक कुमार मिश्रा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, हापुड़ द्वारा सहकारिता विभाग की प्रगति व कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। जिले की सभी पंचायते / गांव, बहुउद्देश्य पैक्स या प्राथमिक डेयरी / मत्स्य पालन सहकारी समितियों, जैसा भी मामला हो द्वारा आच्क्षादित किया जाना सुनिश्चित किये जाने के लिये सहकारिता, डेयरी, फिशरीज व एन०आर०एल०एम० की उप समिति बनाने पर सहमति व्यक्त की गई। प्रस्तावित नई समितियों को सरकारी भूमि का आवंटन करने के लिये अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। बी०-पैक्स पर नये उपकेन्द्र स्थापित करने एवं सहकार से समृद्धि के अन्तर्गत नई योजनाओ का समितियों में संचालन करने पर बल दिया गया। बैठक में दुग्ध, मत्स्य, पशुचिकित्सा, कृषि, सहकारी बैंक आदि के अधिकारी मौजूद रहे।








  • Related Posts

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर…

    Read more

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला प्रीत विहार में फ्लैट में 16 फरवरी की देर शाम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

    युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

    दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

    दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

    महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

    महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

    घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

    घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

    गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

    गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज
    error: Content is protected !!