हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में गंगा का जलस्तर लगातार उफान की ओर बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से 3.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के पश्चात डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने खादर के गंगा तटीय गांवों और ब्रजघाट में लाउडस्पीकर के माध्यम से अलर्ट जारी किया है। साथ ही बाढ़ चौकियों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं जो हर घंटे की सूचना तहसील मुख्यालय को दे रहे हैं।
बिजनौर बैराज से रविवार की शाम चार बजे तीन लाख 70 हजार 440 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है जो मंगलवार तक तीर्थ नगरी पहुंचेगी जिससे गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। गांव अब्दुल्लापुर कोथला, गांव नयाबास बख्तावरपुर, नयागांव इनायतपुर, रामपुर न्यामतपुर, लठीरा, कृष्णवाली मढैया आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT

हापुड़ के वार्ड-10 के सभासद कासिम कुरैशी की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


























