निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक










निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक
हापुड,सूवि(ehapurnews.com): निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं त्रैमासिक लक्ष्य निर्धारण के संबंध में जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 तक प्राथमिक कक्षाओं में सर्व भौमिक मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त करने तथा कक्षा 03 तक के सभी बच्चों में पढ़ने लिखने और संख्या ज्ञान में अपेक्षित योग्यता प्राप्त करने के उद्देश्य से निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन हेतु लक्ष्य को चरणबद्ध रूप से प्राप्त करने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि भाषा के ज्ञान हेतु बाल वाटिका एवं कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के लिए निपुण का लक्ष्य बताया गया । गणित के विषय को लेकर निपुण लक्ष्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को लेकर कहा कि बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता को बनाए रखने की जानकारी हो बच्चों का संप्रेषण प्रभावी हो तथा बच्चे काम से जुड़े रहने वाले शिक्षार्थी बने और अपने निकटतम परिवेश से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन का मिशन तब ही निपुण होगा जब शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों निपुण हो।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, हैंड वाशिंग हेतु वास वेशन, कक्षाओं में ब्लैक बोर्ड सही प्रकार से होने चाहिए। विद्यालयों की रंगाई पुताई गुणवत्तापूर्ण कराएं। सभी नोडल अधिकारी विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करें। खंड शिक्षा अधिकारी हापुड़ के कम निरीक्षण पर जिलाधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि निपुण के बच्चों का चार्ट प्रधानाचार्य के कक्ष में लगाया जाए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के बालक बालिकाओं की माह जुलाई की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्य में एकरूपता लाने और जर्जर विद्यालयों की इमारतों का पूर्ण उद्धार करने हेतु शक्ति से निर्देशित किया।
बैठक में डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205








  • Related Posts

    सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / सुरेश जैन (ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन समाज की एक बैठक आयोजित हुई।दिगम्बर जैन समाज के अनिल…

    Read more

    नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की कार्यप्रणाली सदैव संदेह के घेरे में रही हैं और अब ऐसा मामला प्रकाश में आया हैं, जो परिषद…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

    सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

    नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

    नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

    सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

    सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

    भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

    भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

    युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

    युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

    हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    error: Content is protected !!