स्वतंत्रता दिवस पर हापुड़ में चैकिंग बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने जनपद हापुड़ में सुरक्षा के कड़े बदोबस्त किए है। जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों की कड़ी चैकिंग की जा रही है और शहरी व ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस का उद्देश्य आगामी त्यौहारों को साम्प्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराना है।
जनपद हापुड़ की सीमाओं, स्टेशन, बस अड्डों, होटलों, टोल प्लाजाओं व सिनेमा आदि स्थानों पर कड़ी चैकिंग की जाने के साथ ही, जगह-जगह संदिग्ध स्थानों पर पुलिस चैकिंग कर रही है और डाग स्कवायड की मदद ली जा रही है। हापुड़ के रेलवे रोड पर भीड़ जुटने वाली जगहों पर पुलिस निगरानी रखे है तथा सादी वर्दी में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर तैनात की गई है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























