हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की विमला कॉलोनी में चोरों ने रात करीब 2:30 बजे एक मकान को अपना निशाना बनाया और मकान में रखे पांच बैग व एक सूटकेस लेकर फरार हो गए। घर में चार लोग सो रहे थे जिनकी गहरी नींद का फायदा चोरों ने उठाया और घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार की सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने चोरों को तलाशने का प्रयास किया तो ईँख के खेतों में पांच बैग और एक सूटकेस मिला। हालांकि एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पाजेब, तीन हजार रुपए की नकदी समेत अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि लगभग एक माह पूर्व इसी कॉलोनी से चोरों ने एक अन्य मकान को भी निशाना बनाया था जिसका सामान भी रविवार की सुबह खेतों में मिला।
आपको बता दे कि श्रीराम फार्म हाउस मार्ग पर शरीफफन पत्नी साबिर अपने बेटे आरिफ, तालिब और आरिफ की पत्नी के साथ घर में सो रही थी। रविवार की तड़के करीब ढाई बजे घर में चोर आ धमके जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। जाग होने पर परिजनों ने चोरों की तलाश की तो सामान ईँख के खेतों में मिला। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।




























