हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान 11 अगस्त को प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे और सरकार के अधूरे वादों को याद दिलाएंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि बिजली वालों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने के फैसले से किसानों को बेहद परेशानी होगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ तो कुछ में सूखे की स्थिति बनी हुई है। वहीं गन्ना भुगतान समय पर ना होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इन सभी को लेकर किसान ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 18 सितंबर को लखनऊ में एक बड़ी पंचायत होगी जहां किसानों के हित में जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।
दरअसल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को शीशपाल सिंह के भतीजे नौसिंह के निधन पर गांव में शोक प्रकट करने पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देने के पश्चात बाहर आए किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बिजली मुफ्त देने का वादा जो सरकार ने किया था उसे पूरा नहीं किया है। ऐसे में किसानों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इस दौरान जीते सिंह चौहान, रणवीर सिंह, धीर सिंह, अनुज चौधरी, जय वीर चौहान, सुभाष पंडित, भीकम सिंह, संजय, फैजान अब्बासी, परवेज, अदनान आदि उपस्थित रहे।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205





























