रोटरी क्लब द्वारा पौधारोपण किया गया












रोटरी क्लब द्वारा पौधारोपण किया गया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीज एरिया में रोटरी क्लब द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 30 पौधे लगाए गए। इस मौके पर क्लब के सेक्रेटरी वैभव गुप्ता ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि पौधे पर्यावरण प्रदूषण को मिटाने में राम बाण के समान होते हैं। वट व पीपल के वृक्ष एकमात्र ऐसे वृक्ष हैं जो दिनरात लगातार कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण करके आक्सीजन का विसर्जन करते हैं। आक्सीजन सभी जीव जंतुओं के लिए बहुत ही आवश्यक है। बिना आक्सीजन के किसी भी प्राणी में प्राण वायु का संचार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर काबू पाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में हर वर्ष ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए। इस मौके पर अनमोल गोयल, शरद मित्तल, तन्मय मित्तल , पारित अग्रवाल, मधुर कंसल , तुषार जैन ,नितिन, सुमित वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

 









  • Related Posts

    गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

    🔊 Listen to this गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली…

    Read more

    शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

    🔊 Listen to this शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर भाजपा सरकार द्वारा तथाकथित यौन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

    गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

    शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

    शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

    हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

    हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

    फायरिंग के मामले में तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    फायरिंग के मामले में तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

    रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

    खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद

    खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद
    error: Content is protected !!