हापुड़: जन्मदिन से 19 दिन पहले आठ वर्षीय शिवी की मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव ट्याला में उस समय एक परिवार में मातम छा गया जब एक आठ वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। शिवी 22 अगस्त को आठ साल की होने वाले थी। परिजन उसका बर्थडे मनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन किसी को क्या पता था कि कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा जन्मदिन से करीब 19 दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह देगी। अपने पिता की लाड़ली अचानक खामोश हो जाएगी… यह बात गुरुवार यानी तीन अगस्त की है जब ट्याला निवासी आशीष रुहेली की बेटी शिवी घर के आंगन में खेल रही थी। आशीष की दो संतानों में से एक शिवी उसकी बड़ी बेटी थी जो परिवार में सभी की लाडली थी। परिजनों ने गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक कूलर लगाया लेकिन किसी को क्या पता था कि यह कूलर ही शिवी के लिए काल बन जाएगा और उसकी जिंदगी को निगल जाएगा।


शिवी कूलर के पास खेल रही थी। इसी बीच लाइट आने से कूलर में जबरदस्त करंट आ गया। आशीष की पुत्री को इतना जोरदार झटका लगा कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिवी को पुकारा लेकिन उसकी कोई आवाज नहीं आई। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने कूलर के पास शिवी को मृत अवस्था में देखा तो उनके होश उड़ गए। मां को गहरा सदमा लगा। शिवी की मां अपनी पुत्री को काफी पुकारती रही लेकिन वह कुछ न बोली। परिजन इस दुख की घड़ी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। सभी की आंखों में आंसू और एक आस थी कि शायद शिवी उठेगी और फिर से खेलने लगेगी। लेकिन शिवी नहीं उठी और परिवार मातम छा गया।


शोक की खबर गांव में फैल गई। धीरे-धीरे सभी लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे। जिस घर से बिटिया की डोली उठनी थी उस घर से लाश उठती देख सभी की आंखे नम हो गई। परिजनों ने अपनी बिटिया के लिए कई सपने बुने। 22 अगस्त 2015 को जब शिवी की किलकारी गूंजी तो परिवार में खुशी का माहौल था। अपनी बेटी को दुल्हन के रुप में देखने का सपना अधूरा रह गया। घर में उछल-कूद करती शिवी सभी का मन लगाए रखती जिसका परिजन स्कूल से आने का बेसब्री से इंतजार करते लेकिन सभी की चहेती अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है जिसका शव देर शाम गांव के पास स्थित शमशान घाट में दफनाया गया। परिवार में शोक की लहर है।

Admission Open Now for SA International School : 9258003065








Related Posts

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
error: Content is protected !!