👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है जो अंधेरे में अंधकार में गुम हो जाती हैं जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन लाइटों को खराब हुए कई वर्ष हो चुके हैं जो कि कुछ ही दिन तक जली। इलाके में अंधकार को दूर करने के लिए इन लाइटों को लगाया गया था जो फिलहाल खराब हालत में हैं। महिलाएं यहाँ से गिज़रने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। रात के समय अंधेरे में निकलने पर हर कोई बच रहा है। लोगों की मांग है कि लाइटों को दुरुस्त किया जाए जिससे क्षेत्र में अंधकार दूर हो।





















